बरेली, नवम्बर 11 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जीआईसी ऑडिटोरियम में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें कमिश्नर ने कहा कि जिले की नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 3499 पोलिंग स्टेशनों पर एक साथ वोटर लिस्टों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हो रहा है। जिले की 9 विधानसभाओं में कुल 3405820 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1818980, महिला मतदाताओं की संख्या 1586746 और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 94 है। इन सभी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में शामिल करते हुए गणना प्रपत्र भरवाये जा रहे हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए। इस दौरान डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.