एटा, नवम्बर 24 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत जलेसर विधानसभा क्षेत्र में रोल प्रेक्षक एवं नोडल अधिकारी अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने ग्राम पंचायत में बूथ पर चल रहे कार्यों को देखा। चिरगवां के बूथ संख्या 124 ग्राम अन्निया, 125 गढ़िया का भ्रमण कर विशेष पुनरीक्षण की अब तक की प्रगति का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने बीएलओ विनीत राठी, चाणक्य शर्मा से प्रपत्र जमा कराने की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने बताया बूथ संख्या 124 पर लगभग 30 फीसदी, बूथ संख्या 125 पर 65 फीदसी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिलाइटेशन कर दिया है। जिलाधिकारी ने 131 से अधिक जिला स्तरीय अधिकारी बीएलओ के सहयोग के लिए लगाए गए हैं। मारहरा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 220 पृथ्वीपुर के बीएलओ कैलाश बाबू को सम्मानित भी किया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सा...