एटा, जनवरी 11 -- एटा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर सभी बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनायी गई। ताकि कोईमतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रह जाये। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जनपद के सभी बूथों पर संबंधित आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची का पाठन कार्य किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभाओं में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) ने निरंतर भ्रमणशील रहकर बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया है। उन्होंने जनपद एटा के मतदाताओं से कहा कि आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। वह फॉर्म-6 ...