पटना, फरवरी 12 -- जिला प्रशासन द्वारा शहर के नालों की जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। इसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारी और अभियंता शामिल होंगे। यह टीम नौ प्रमुख नालों समेत सभी छोटे बड़े नालों, बादशाही पईन समेत अन्य बहाव क्षेत्रों की जांच करेगी। इसमें नालों का बहाव, नाला उड़ाही, जलनिकासी के साधन, नालों पर अतिक्रमण, सम्प हाउसों की तैयारी आदि की जांच कर रिपोर्ट डीएम को देगी। ये बातें डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहीं। पूर्व के वर्षों में भी जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के संयुक्त टीम का गठन कर नालों की जांच कराई जाती थी। पिछले सप्ताह एक बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त ने अलग-अलग विभागों की टीम बनाकर निरीक्षण करने का सुझाव दिया था। टीम में जिला प्रशासन, पटना नगर निगम, बुडको, बिजली, सड़क, जल संसाधन, आदि विभागों के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। डीएम डॉ. त्...