साहिबगंज, जुलाई 20 -- बरहड़वा , प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को चिल्ड्रेन विथ डिजेबलिटी शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों की पहचान, जांच व प्रमाणन करना था, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में कुल 44 दिव्यांग बच्चों की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बारीकी से जांच की । मेडिकल बोर्ड में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सत्य प्रकाश (सदर अस्पताल, पाकुड़), प्रशिक्षित मनोविज्ञान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनीमेश नोवेल कुजूर (कोटालपोखर स्वास्थ्य केंद्र), नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शहबाज हुसैन (सदर अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.