गंगापार, मार्च 11 -- करछना, हिन्दुस्तान संवाद। करछना क्षेत्र के एक केंद्र में प्रथम पाली हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों और अध्यापकों में विवाद हो गया। छात्र विशेष छात्रों को नकल कराने का विरोध कर रहे थे। बाहर निकलने पर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नाराज अध्यापकों ने लाठी डंडे निकालकर छात्रों को दौड़ा लिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो छात्र वहां से चले गए। चौकी प्रभारी कस्बा उमेश यादव ने बताया कि अबीर गुलाल लगाने को लेकर छात्रों में विवाद हुआ था। किसी स्कूल के अध्यापक व छात्रों ने कोई शिकायत नहीं की है, जबकि छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अंदर विशेष छात्रों को नकल करने की सुविधा दी जा रही है। परीक्षा का समय खत्म होने के बाद भी छात्रों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा था। इसका हम लोगों ने विरोध किया तो लाठी लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.