लातेहार, फरवरी 8 -- गारू। गारु प्रखंड अंतर्गत गोईनदी ग्राम में शनिवार 8 फरवरी को एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इस ग्राम सभा में गुटुवा, पंडरा, विजयपुर, हुरहुरकरचा, बारेसाड, गोपखाड़, भंवरबधा, हेसवा, सुरकुमी समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। सभा का मुख्य उद्देश्य वन विभाग की कार्रवाई और ग्रामीणों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना रहा। ग्राम सभा में जिला परिषद सदस्य जीरा देवी, कन्हाई सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विमल कुजूर एवं सत्येंद्र उरांव उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम सभा की सहमति के बिना यदि वन विभाग द्वारा किसी प्रकार की मनमानी कार्रवाई की जाती है तो उसका संगठित रूप से विरोध किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना विशेष ग्राम सभा के लिए गए किसी भी निर्णय को ग्रामीण स्वी...