बेगुसराय, जुलाई 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर बेगूसराय जिले 7 निर्वाचक निबंधन अधिकारी, 68 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 217 बीएलओ सुपरवाइजर, 2097 बीएलओ व 246 सेक्टर पदाधिकारी कार्य कर रहे है। साथ ही इस विशेष गहन पुनरीक्षण को ससमय सफल बनाने के लिए लगभग 6500 लोगों को लगाया गया है। इसमें 2254 अधिकारी एवं कर्मी तथा 3943 वोलेटियर्स शामिल हैं। जिले के सातों विधान सभा क्षेत्र के लिए कुल 22 लाख 45 हजार 144 मतदाता गणना प्रपत्र प्रिंट करा लिया गया है। अभी तक बीएलओ द्वारा 1 लाख 12 हजार 968 मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें से अब तक 27 हजार 665 गणना प्रपत्र मतदाताओं द्वारा भरकर सभी दस्तावेज के साथ बीएलओ को वापस भी कर दिया गया है। डीएम ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को 5 जुलाई तक शत-प्रतिशत...