औरंगाबाद, अगस्त 21 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दाउदनगर एसडीओ अमित राजन द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया के संदर्भ में गोह प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर जन-संवाद स्थापित किया गया। एसडीओ ने कहा कि जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है, उन्हें किसी प्रकार की अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावे एवं आपत्ति दाखिल करने हेतु विशेष अवधि निर्धारित की गई है। इस अवधि में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने, अपात्र नाम विलोपित करने, प्रविष्टियों में संशोधन अथवा आपत्ति दर्ज कराने हेतु आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी निर्वाचकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.