जहानाबाद, नवम्बर 24 -- निर्धारित स्लॉट के अनुसार कैंप में ही बना सकेंगे अपना पासपोर्ट दो दिसंबर से तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन अरवल, निज प्रतिनिधि पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। अब पासपोर्ट के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। अरवल जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना के संयुक्त तत्वावधान में इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन किया जाएगा। 02 दिसंबर से 04 दिसंबर तक लगने वाले विशेष कैंप में पासपोर्ट सेवा सीधे उपलब्ध हो सकेगी। यह विशेष कैंप जिलेवासियों को पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया में सुगमता, गति एवं पारदर्शिता प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य दूर-दराज के आवेदकों को सुविधा उपलब्ध कराना...