नवादा, अप्रैल 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले भर में दिन व रात में वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 1258 वाहनों की जांच की गयी। जांच के क्रम में डिफॉल्टर पाये गये दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना लगाया। इस दौरान कुल 01 लाख 91 हजार 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। वाहनों का ऑन दी स्पॉट चालान काटा गया। इनमें हेलमेट, सीट बेल्ट आदि नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकांश वाहन चालक शामिल थे। वाहन जांच का उद्देश्य जिले भर में विधि व्यवस्था बनाये रखना व अपराध नियंत्रण करना था। साथ ही मद्य निषेध अभियान को व्यापक रूप से जिले में प्रभावी बनाना था। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाया गया। वाहनों की ली गयी सघनता से त...