उरई, दिसम्बर 26 -- उरई। स्वास्थ्य महकमा बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर रहा है। 27 दिसंबर से 24 जनवरी तक जिले में सम्पूरण कार्यक्रम के अंतर्गत 2,01,008 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। साथ ही छूट गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण किए जाएंगे। 9 माह से 5 वर्ष के 2,01,008 लक्षित बच्चों के ए विटामिन-ए सम्पूरण कार्यक्रम का द्वितीय चरण 27 दिसम्बर से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीके भिटौरिया ने बताया सभी सीएचसी, अर्बन पीएचसी व उपकेन्द्रों में विटामिन-ए सम्पूरण कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही उक्त आयु वर्ग के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। बच्चों में बिटामिन-ए की कमी से आंखों मे रतौधी, बिटाट स्पाट, किरैटोमलेशिया, कार्निय अल्सर और अन्धेपन की सम्भावना बढ जाती तथा रोगो ...