सीवान, फरवरी 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। अपराध व अपराधियों के खिलाफ जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। बताया गया कि चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पिछले 24 घंटे में पुलिस ने कुल 28 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लंबित मामलों में कार्रवाई करते हुए 112 वारंट का निष्पादन भी किया है। पुलिस के अनुसार वारंट मामलों में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराबबंदी कानून के तहत 16 लोगों को पकड़ा गया, जबकि पॉक्सो एक्ट के एक मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई। हत्या के प्रयास के दो व अन्य मामलों में तीन आरोपितों को भी पुलिस ने पकड़ा है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 लीटर देसी व 6.660 लीटर ...