सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर किया गया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 46 वारंट व 10 कुर्की आदेशों का निष्पादन किया गया। अभियान के दौरान शराब कांड में 17 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। जबकि हत्या के मामले में 2 व हत्या के प्रयास के 1 अभियुक्त को भी पुलिस ने पकड़ा है। अन्य कांडों में 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा वारंट के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि इस क्रम में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 179.30 लीटर देशी शराब व 9 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान कुल 1 लाख 29 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि भी वसूली गई ह...