कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोलवाढाब में मंगलवार को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय-अभिभावक समन्वय को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव थीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीओ रिया सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम एवं ग्राम मुखिया उमेश यादव उपस्थित रहे। संगोष्ठी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य, शिक्षक, विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि विद्यालय से संबंधित समस्याओं को खुलकर रखें, उनका समाधान अवश्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे राज्य एवं देश स्तर पर जिले का नाम रोशन करें, इसके लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा। अभिभावक एवं छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवस...