मैनपुरी, फरवरी 13 -- मैनपुरी। आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारकों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार मिलता है। इसके लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। सरकार ने इस व्यवस्था के तहत जो नई गाइडलाइन जारी की है उस गाइडलाइन को पूरा करने के लिए 35 बिंदुओं का निर्धारण किया गया है। जो अस्पताल इन बिंदुओं की पूर्ति नहीं करेंगे उन अस्पतालों से आयुष्मान योजना हटा दी जाएगी। अस्पतालों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है। खास बात ये है कि सरकार की इस गाइडलाइन का लेकर स्वास्थ्य विभाग में ही विरोधाभास है। योजना के तहत विशेषज्ञ चिकित्सक और आईसीयू जैसी अनिवार्यता आयुष्मान से जुड़े अस्पतालों में अनिवार्य की गई है। लेकिन इस बिंदु पर सरकारी अस्पतालों के पास ही आईसीयू और सरकारी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं ऐसे में मैनपुरी के आयुष्मान से जुड़े अ...