देहरादून, मार्च 3 -- अमेरिका की इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक प्रो. जे स्काट जार्डन ने वैज्ञानिक और साहित्यिक सत्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। वे सोमवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक और साहित्यिक सत्य वास्तव में एक दूसरे से भिन्न है विषय पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। प्रो. जार्डन ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वैज्ञानिक सत्य और साहित्यिक सत्य दोनों अलग-अलग तरह से सच्चाई को समझाने की कोशिश करते हैं। जहां वैज्ञानिक सत्य आकृति और अनुभविक प्रमाणों पर आधारित होता है वहीं दूसरी ओर साहित्यिक सत्य व्यक्तिगत अनुभवों और व्याख्याओं पर आधारित है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक और साहित्यिक सत्य कभी-कभी एक दूसरे के विपरित होते हैं, लेकिन यह अभाषी संघर्ष उनके उद्देश्यों और ज्ञान वैज्ञानिक आधारों में अंतरो का परिणाम ह...