रिषिकेष, फरवरी 1 -- खैरी-कलां स्थित निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट में रविवार को 'विजन ऑप्टोमेट्री-2026' विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 160 पंजीकृत प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक श्रम आयुक्त ऋषिकेश दीपक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि निर्मल आश्रम संस्था शिक्षा, चिकित्सा, नेत्रदान और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। पहले सत्र में कॉन्टैक्ट लेंस विषय पर व्याख्यान हुए। सुभारती मेडिकल कॉलेज देहरादून की सविता ने कॉन्टैक्ट लेंस का परिचय दिया। उत्तरांचल विवि की परिधि ने बच्चों के लिए कॉन्टैक्ट लेंस की उपयुक्तता पर जानकारी साझा की, जबकि यूओन केयर नई दिल्ली के सौरभ सुमन ने स्क्लेरल कॉन्टैक्ट लें...