आरा, फरवरी 12 -- -अधूरे संकल्प को पूरा करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे : विधायक शाहपुर, नि.सं.। प्रखंड के हरिनारायण इंटर प्लस टू खेल मैदान में गुरुवार को विशेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम विशेश्वर ओझा के तैलचित्र पर दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कमल किशोर मिश्र को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ फोर्ड अस्पताल पटना के सुप्रसिद्ध डॉ सुशांत पाठक, डॉ विश्वामित्र पांडेय, डॉ विकास कुमार सिंह, शांति मेमोरियल ब्लड बैंक, साईं लायन्स नेत्रालय सहित अन्य शिविर में स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। सुदूरवर्ती इलाकों से जुटे गरीब-असहाय महिला-पुरुषों और दिव्यांगों मे...