गुमला, जनवरी 8 -- विशुनपुर प्रतिनिधि । विशुनपुर थाना क्षेत्र के नेतरहाट रोड स्थित मिडिल स्कूल के पास गुरुवार रात लगभग आठ बजे बाइक और बॉक्साइट ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में विशुनपुर बाजार टांड़ निवासी रोशन तिर्की (21) का दायां पैर घटना स्थल पर ही दो हिस्सों में कट गया,जबकि बाइक पर पीछे बैठे सियार टोली निवासी चोटे उरांव (20) को भी गंभीर चोट आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया जयप्रकाश उरांव और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विशुनपुर थाना को घटना की जानकारी दी।घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन समय पर सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.