गुमला, अप्रैल 2 -- विशुनपुर। प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी पूजा समिति और विभिन्न अखाड़ों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवारी जुलूस धूमधाम से निकाला गया। यह जुलूस कार्तिक उरांव चौक से प्रारंभ होकर रति टाना भगत चौक,ब्लॉक चौक, बैंक चौक होते हुए नवागढ़ स्थित नकटी देवी मंदिर तक पहुंचा।जुलूस के दौरान पूरे प्रखंड मुख्यालय में जय श्री राम और बजरंगबली की जय के गगनभेदी नारे गूंज उठे। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। जुलूस में शामिल लोगों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन भी किया। मौके पर अनीश सिंह, प्रमोद सिंह, बच्चन कुमार, विजय ठाकुर, बिंदेश्वर साहू, आशीष साहू, रामखेलावन साहू, गणेश महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.