गुमला, अगस्त 8 -- विशुनपुर। भाजपा विशुनपुर मंडल के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की बैठक गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन में आयोजित हुई। बैठक में 15अगस्त को तिरंगा यात्रा व हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष जगत ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी भिखारी भगत,केदार साहु,बच्चन चौरसिया,अजीत उरांव,अभिषेक रंजन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। यात्रा के मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विमर्श किया गया। इसी कड़ी में हर घर तिरंग अभियान को भी सफल बनाने पर चर्चा की गयी। सभी कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण के साथ दोनों अभियान को सफल बनाने का आहृवान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...