धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद, वरीय संवाददाता विशुनपुर कृष्णा नगर के रहने वाले दिनेश्वर प्रसाद यादव (59) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। दिनेश्वर का कृष्णा नगर में अपना मकान था और वह अकेले रहते थे। टोटो चलाकर जिविकोपार्जन करते थे। पत्नी दिनेश्वर से अलग पश्चिम बंगाल के अंडाल में रहती है। कोई बच्चे नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि वह कभी-कभी मिलने आती थी। दिनेश्वर मूल रूप से छपरा के जयप्रकाश नगर के रहने वाले थे। गुरुवार की सुबह उनके रिश्तेदार जो कि उनके ही कैंपस में गाय रखते हैं, दुहने के लिए आए। मेन गेट खुला हुआ था, जबकी दिनेश्वर का कमरा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बाद में रिश्तेदार दूध दुहकर चले गए। लेकिन उन्हें संदेह हुआ , वापस अपने अन्य रिश्तेदार को लेकर उसे उठाने आए। काफी आवाज देने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.