देवरिया, अगस्त 11 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद । बरहज में बाढ़ की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। सरयू पूरी तरह से तबाही पर आमादा है। पानी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर प्रवाहित हो रहा है। शनिवार की रात बाढ़ का पानी विशुनपुर देवार-नुरुल्लाहपुर बंधे से टकरा गया। बंधे की जर्जर हालत देख दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों के चेहरे पर खौफ चस्पा है। पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रबन्ध नाकाफी साबित हो रहे है। सरयू के जलस्तर में रविवार को दस सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। शाम छह बजे नदी 67.55 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। जो खतरे के निशान से 1.10 मीटर अधिक है। उफनाई नदी का तटवर्ती गांवों कटइलवा, परसिया देवार, विशुनपुर देवार, रगरगंज, केवतलिया पर दबाव बढ़ गया है। परसिया देवार में सरयू के दक्षिणी किनारे पर धर्मपुर के निकट भीषण कटान कर रही है। गांव के मधुबन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.