देवरिया, अगस्त 10 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले में बाढ़ की स्थिति दिनों दिन गम्भीर होती जा रही है। सरयू और राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। नदियों के जलस्तर में चढ़ाव ने तटवर्ती गॉवों के ग्रामीणों को मुश्किल में डाल दिया है। दियारा क्षेत्र के सात टोले बाढ़ के पानी से घिर गए है। विशुनपुर देवार-नूरूल्लाह पुर तटबंध की तरफ तेजी से पानी बढ़ रहा है। करीब डेढ़ सौ एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पानी से घिरे गांव में रहने लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। बरहज में थानाघाट पर बने मापक पर शनिवार को शाम पांच बजे सरयू 67.45 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। जो खतरे के निशान 66.50 मीटर से 95 सेंटीमीटर अधिक है।बढ़ते जलस्तर से बाढ़ को लेकर लोगों में भय है। कपरवार संगम तट और कटइलवां गांव के सामने नदी दबाव बना रही है। परसिया देवार-नुरूल्लाहपुर...