गुमला, फरवरी 1 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत प्रखंड क्षेत्र के चार गांवों के ग्रामीणों के बीच लगभग 201 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ सुलेमान मुंडरी, सीओ शेखर वर्मा, जिला परिषद सदस्य पवन उरांव व जिला समन्वयक रोज खाखा ने संयुक्त रूप से लाभुकों को वन अधिकार पट्टा सौंपा।पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रक्रिया काफी समय से लंबित थी, जिसे प्रशासनिक पहल और विभागीय समन्वय से पूरा किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पट्टा लघु वनोपज के संग्रहण, संरक्षण व सतत उपयोग के उद्देश्य से प्रदान किया गया है। इससे ग्रामीणों को वन संसाधनों पर वैधानिक अधिकार मिलेगा और उनकी पारंपरिक आजीविका को मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि इस पूरी प्रक्रिया में आईए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.