कुशीनगर, जनवरी 29 -- कुशीनगर l आकांक्षी ब्लॉक विशुनपुरा में 28 जनवरी से संपूर्णता अभियान चलेगा l इसमें विकास खंड के छह इंडिकेटर्स पर गांवों को पूर्णरूप से संतृप्त किया जाएगा l आकांक्षात्मक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग, भारत सरकार की तरफ से 28 जनवरी को संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम लांच करने के लिए निर्देश दिया गया है l इस कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तीन इंडिकेटर्स, शिक्षा विभाग का एक इंडिकेटर तथा पशुपालन विभाग के एक इंडिकेटर को 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 के मध्य पूर्णरूप से संतृप्त करना होगा l साथ ही पंचायतों में विशेष टीबी परीक्षण अभियान, मेगा स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, आंगनवाड़ी केंद्रों पर गोद भराई, प्रसव पूर्व जांचों के लिए कैंप तथा विद्यालयों में स्वच्छता व पेयजल जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएग...