बेगुसराय, मार्च 21 -- गढ़हरा(बरौनी)। सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद राज्यकर्मी घोषित विशिष्ट शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इनके आंकड़ों को सुलझाने में शिक्षा विभाग उलझा हुआ है जबकि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर होली पर्व के पूर्व ही वेतन भुगतान करने का आदेश दिया था। अब होली बीत गई और ईद भी सामने है। इसके बावजूद इन्हें वेतन नहीं मिला है। कई शिक्षकों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से बच्चों के पठन-पाठन समेत घर गृहस्थी से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.