देवरिया, अप्रैल 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। चर्चित छात्र नेता विशाल सिंह हत्या कांड के तीन आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा मंगलवार को और कस गया। तीन हत्यारोपियों पर एसपी के निर्देश पर एकौना पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया के रहने वाले छात्र नेता विशाल सिंह की नवंबर 2024 में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद विभिन्न संगठन सड़क पर उतर गए और जमकर प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री ने भी इसे संज्ञान में लिया था। अब इस मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद रजा खान निवासी घोषी पुरवा जंगल मातादीन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर, फैज रैनी निवासी जेल बाईपास जंगल मातादीन थाना शाहपुर व राहुल अली निवासी रानीपुर भिटहा थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर के विरुद्ध एकौना पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। तीनों आरोपी इन दिनों जिला कारागार में बंद हैं। ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.