सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्री रामरेखा धाम में आयोजित माघ पूर्णिमा मेला का समापन सोमवार को हवन-पूजन, विद्यार्जन, सत्संग एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ। सोमवार को प्रातःकाल से ही रामरेखा धाम में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान कर भगवान श्रीराम के दर्शन किए। साथ ही संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया तथा सत्संग में भाग लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। धार्मिक मेले के तीसरे दिन सुबह में 24 घंटे से चले हरिकीर्तन एवं नाम-जप का विधिवत समापन किया गया। इसके उपरांत पारंपरिक दधी भंजन का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने रंग-अबीर लगाकर, फागुआ गीत गाते हुए एवं नृत्य करते हुए फागुन ऋतु का स्वागत किया। सत्संग भवन में धाम के पदाधिकारियों द्वारा सभी संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं आरती उतारी गई। इसके पश्चात राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.