हल्द्वानी, फरवरी 7 -- लालकुआं, संवाददाता। नगर में रविवार को बाबा श्याम के भक्तों के लिए भव्य आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। श्री श्याम कृपा परिवार एवं श्री श्याम कृपा महिला परिवार के संयुक्त प्रयास से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में श्री श्याम कृपा फागोत्सव-2 आयोजित किया जाएगा। आयोजक राहुल मित्तल ने बताया कि रविवार सुबह अवंतिका कुंज शक्तिपीठ से भव्य निशान यात्रा निकलेगी, जो नगर भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। शाम 8 बजे से विशाल संकीर्तन में सुप्रसिद्ध भजन गायक महेश परमार (जयपुर), श्रेष्ठ दीक्षित (कानपुर) और शुभम् सक्सेना (रुद्रपुर) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शुभारंभ सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी संय...