कन्नौज, दिसम्बर 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के एक गेस्ट हाउस में शैक्षणिक उत्कृष्टता और साहित्यिक संवेदना से परिपूर्ण सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अजिता त्रिपाठी अवस्थी शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान-2025 नेहरू कॉलेज के मेधावी छात्र एमएससी (रसायन विज्ञान) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विशाल शाक्य तथा बीएससी में प्रथम स्थान पर कु.समृद्धि वर्मा को यह सम्मान दिया गया। समारोह में स्व.डॉ.अजिता त्रिपाठी अवस्थी की रचनाओं का संकलन स्मृतियों में मम्मी का भावपूर्ण विमोचन हुआ, जिसने सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात ने किया। पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने डॉ.अजिता के साथ व्यक्तिगत संस्मरण साझा कर उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथियों में नगरपालिका अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.