वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को गरीबों और असहायों में कंबल का वितरण किया गया। विशालाक्षी मंदिर में महंत राजनाथ तिवारी की देखरेख में वितरण का क्रम सुबह से शाम तक चला। इस मौके पर सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। एक सप्ताह पूर्व प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में भी कंबल का वितरण किया गया था। इस दौरान उप महंत नितिन तिवारी, जतिन तिवारी, शंकर उपाध्याय, अनिल तिवारी, ऋति विमल पांडेय, कौशल पांडेय, नितेश जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.