लोहरदगा, जून 19 -- कैरो,प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के नरौली बांध टोली में बुधवार को दोपहर एक बजे घर पर विशाल पेड़ गिर गया। भारी बारिश के कारण जितेन्द्र उरांव के घर में एक विशालकाय आम का पेड़ गिर गया। जिससे उसके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि घर के जिस हिस्से में पेड़ गिरा, उस तरफ लोग नहीं थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से जितेन्द्र को काफी नुकसान हुआ है। घर के ऐस्बेस्टस पूरी तरह टूट गए हैं। घर में रखे अनाज भी बर्बाद हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.