जमशेदपुर, दिसम्बर 6 -- इंडस्ट्री ऑल की ओर से विशाखापत्तनम में बेस मेटल विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंटक के महासचिव संजय सिंह, टीएसयूआईएसएल यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर. रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शाहनवाज आलम, बोकारो स्टील यूनियन के अध्यक्ष बी.एन. उपाध्याय, एशिया पैसिफिक इंडस्ट्री के प्रभारी आशुतोष, विजाक स्टील प्लांट यूनियन के महासचिव राज शेखर समेत कई उद्योगों के नेता शामिल हुए। सेमिनार में उद्योग से जुड़ी नीतियों, श्रमिक अधिकारों और वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। रघुनाथ पांडेय ने कहा कि चार श्रम संहिताएं श्रमिकों के मूल अधिकारों को प्रभावित करेंगी और निश्चित अवधि के अनुबंध वाली नौकरियों में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने निजीकरण से संबंधित सरकारी नीतियों ...