सहरसा, फरवरी 18 -- पतरघट, एक संवाददाता। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पतरघट प्रखंड में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ इन्द्रदेव कुमार निराला ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दो पैक्स-विशनपुर एवं गोलमा पश्चिमी-में चुनाव होना निर्धारित है। दोनों पैक्स में 18 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि 6 एवं 7 मार्च तय की गई है। अभ्यर्थी प्रखंड सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 9 एवं 10 मार्च को होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन 11 मार्च को किया जाएगा। मतदान 18 मार्च को संपन्न होगा, जिसके उपरांत उसी दिन मतगणना भी कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.