चंदौली, मार्च 20 -- चंदौली, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में पंजीकृत अभियोगों के विवेचना में लापरवाही बरतने वाले दो विवेचकों के खिलाफ जांच बैठा दी है। इसके साथ ही दोनों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच भी शुरू हो गई है। इस दौरान उन्होंने अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है। बैठक में तीन वर्ष के अपराधों की तुलनात्मक और निरोधात्मक कार्रवाई, लम्बित विवेचना और वांछित अभियुक्त, जघन्य अपराध सीसीटीएनएस पोर्टल के अनुसार अपराध के वांछित अभियुक्त, विवेचनाधीन महत्वपूर्ण अपराध के अनावरण आदि से सम्बन्धित बिंदुओं पर समीक्षा की गई। साथ ही समस्त थाना प्रभारी सहित क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए। चोरी व नकबजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.