सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। एसएसपी ने थाना मिर्जापुर इंस्पेक्टर को लापरवाही के मामले लाइन हाजिर कर दिया है। इन पर देवबंद में रहते हुए मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच चल रही थी। आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी की ओर कार्रवाई की गई है। दरअसल, मिर्जापुर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गौतम कोतवाली देवबंद में भी रहे हैं। देवबंद क्षेत्र में हुए एक मामले की तब धर्मेंद्र गौतम जांच कर रहे थे। इन पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था, जिसकी एसएसपी ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गौतम को लाइन हाजिर कर दिया है। इनकी जगह पर अभी किसी ओर को नहीं भेजा गया है। फिलहाल एसएसआई के पास मिर्जापुर थाने का चार्ज है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.