बरेली, मई 13 -- विवेचक नहीं कर सकेंगे खेल, वादी के सामने देनी होगी सफाई - एसएसपी लागू कर रहे हैं नई व्यवस्था, हर शनिवार 20 मुकदमों की होगी समीक्षा - जनसुनवाई में चुने जाएंगे केस, एएसपी करेंगे समीक्षा, सीओ-इंस्पेक्टर रहेंगे मौजूद -एक्सक्लूसिव- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। गंभीर अपराध में आरोपियों से साठगांठ कर विवेचक अब गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे। जनसुनवाई के दौरान आने वाली शिकायतों में हर सप्ताह 20 मुकदमे चिह्नित किए जाएंगे और फिर एएसपी की मौजूदगी में वादी व विवेचक को सामने बैठाकर समीक्षा की जाएगी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जनसुनवाई में हर दिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें वादी विवेचक की कार्रवाई को लेकर संतुष्ट नहीं होते हैं और तमाम आरोप लगाते हैं। कई बार जांच में विवेचकों की गड़बड़ी भी सामने आती है। इसको देखते हुए नई व्यवस्था लागू की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.