फतेहपुर, जनवरी 5 -- फतेहपुर। अवैध परिवहन के मामले में एसटीएफ द्वारा रायबरेली के लालगंज और जिले के थरियांव थाने में दर्ज कराए गए मुकदमें की विवेचना में विवेचकों को एक जैसे साक्ष्य मिल रहे हैं। जिन अधिकारियों का नाम वहां के मुकदमें में हैं उनकी साठगांठ यहां के लोकेटरों से भी थी। बांदा से लेकर लखनऊ तक एंट्री के बल पर धड़ल्ले से अवैध परिवहन होता रहा। सूत्रों का दावा है कि दोनों मुकदमों में एआरटीओ और खनिज विभाग के अधिकारियों, बाबूओं के साथ लोकेटरों के नाम बढ़ेंगे। एसटीएफ को अधिकारियों की लोकेटरों से सांठगांठ के साक्ष्य मिल रहे हैं। एसटीएफ की निगरानी में हो रही विवेचना में विवेचक भी फूंक फूंक कर कदम कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली जा रही है। किन-किन नंबरों पर नियम...