श्रावस्ती, नवम्बर 17 -- इकौना, संवाददाता। इकौना में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में विवेक सोनी को अध्यक्ष तथा संजय सोनी को महामंत्री का दायित्व दिया गया। इकौना के पुराने रामलीला मैदान स्थित सभागार में सोमवार को जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना की अध्यक्षता में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें इकौना नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विवेक सोनी को एसोसिएशन का अध्यक्ष व संजय सोनी को महामंत्री चुना गया। इसी तरह विजय वर्मा व योगेश सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष शनि सोनी, प्रभारी मुकेश चंद्र सोनी व मंत्री सत्य प्रकाश आर्य को बनाया गया। कार्य समिति सदस्य पवन गुप्ता को चुना गया। जिलाध्यक्ष ने संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा की। वहीं जिला महामंत्री राजेश सोनी ने नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.