नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। विवेक विहार इलाके में गुरुवार को शराब के नशे में एक कार चालक ने एक के बाद एक तीन स्कूटी पर सवार छह लोगों को टक्कर मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ितों ने विवेक विहार थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता अर्जुन परिवार के साथ विवेक विहार, शाहदरा में रहते हैं। वह पेशे से कड़कड़डूमा अदालत में वकील हैं। गुरुवार को वह अपने भाई चिराग, मिहिर और दोस्तों हर्षित, देवेश और हार्दिक के साथ सूरजमल विहार स्थित बाजार गए हुए थे। ये छह लोग तीन स्कूटी पर निकले थे। रात करीब नौ बजे विज्ञान विहार लालबत्ती से थोड़ा आगे महिला महाविद्यालय, विवेक विहार की ओर पहुंचे तो तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से देवेश वाली स्कूटी में टक्कर मार दी। मिहिर ने कारचालक को गाड़ी...