रांची, सितम्बर 6 -- रांची। विवेक भारती पब्लिक स्कूल, पंडरा में शनिवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। प्राचार्य दिलीप कुमार ने छात्रों से कहा कि कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए, काम ऐसा करो कि पहचान बन जाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। सभी प्रतियोगियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। प्रथम खुशी कुमारी, द्वितीय बुलबुल कुमारी व कोमल कुमारी व तृतीय पुरस्कार सन्नी कुजूर व शिया कुमारी को मिला। 80 प्रतिभागियों को संत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर सूरज, राम उदय, विशेश्वर महतो, नेहा गाड़ी, अमन कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.