अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल की चुनावी प्रक्रिया के बीच विवेक बगाई निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। अभी तक अध्यक्ष दीपक गर्ग थे। साल 2025 से लेकर 2028 तक के लिए कार्यकारिणी के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। सेंटर पांइट व्यापार मंडल कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी। अध्यक्ष पद पर विवेक बगाई और कोषाध्यक्ष पद पर नितिन वार्ष्णेय द्वारा ही नामांकन दाखिल किए जाने के कारण दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। महामंत्री पद हेतु राजेश अग्रवाल एवं शोभित अग्रवाल द्वारा नामांकन दाखिल किए गए हैं। नामांकन वापसी की तिथि 8 एवं 9 दिसंबर निर्धारित की गई है। विवेक बगाई 5वीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया संरक्षक मंडल सुधीश कुमार सिंह, सुरेश वढेरा, नवाब जाव...