जौनपुर, मार्च 27 -- जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर की बैठक बुधवार को की गई। इस दौरान विवेक प्रताप सेठी को अध्यक्ष, डॉ. बृजेश कन्नौजिया को सचिव और राजीव साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नए पदाधिकारियों को क्लब के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं। पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने क्लब का उद्देश्य बताया। कहा कि रोटरी क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सेवा संगठन है, जो मानवता की सेवा, शांति और सद्भावना के प्रचार-प्रसार में लगा है। प्रत्येक वर्ष नए अध्यक्ष का चयन किया जाता है और जुलाई माह से नए सत्र की शुरूआत ऐतिहासिक रूप से मनाई जाती है। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि ने ने की। आयोजन श्याम वर्मा और सचिव शिवांशू श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर विशाल गुप्ता, संजय जायसवाल, पंकज जायसवाल और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सचिव शिवांशु श्रीवास्तव ने सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.