मुरादाबाद, फरवरी 4 -- मुरादाबाद। संस्कार भारतीय की प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर से विवेक कुमार निर्मल को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रो वागीश दिनकर तथा संचालन प्रान्तीय महामंत्री इन्द्र पाल शर्मा ने किया । मुख्य अतिथि विजय कुमार रहे। डा काव्य सौरभ रस्तौगी की संस्तुति पर महानगर मुरादाबाद के लिये कार्यकारी अध्यक्ष के लिए विवेक कुमार निर्मल के नाम का ऐलान किया गया। विधिवत घोषणा प्रान्तीय अध्यक्ष - प्रो० वागीश दिनकर द्वारा की गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...