ललितपुर, जनवरी 13 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन 2026-27 की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। प्रांतीय निर्देशों के क्रम में झांसी से आए निर्वाचन अधिकारियों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया कराई गई। समस्त पदों के लिए सामंजस्य के साथ केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुयी। निर्वाचन परिणामस्वरूप जिला अध्यक्ष पद पर विवेक सिंह, जिला महामंत्री पद पर जेपी कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष पद पर करन सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री पद पर अरविंद कुमार तथा जिला संप्रेक्षक पद पर ओमप्रकाश निर्वाचित घोषित किए गए। अंत में निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई एवं प्रमाण-पत्...