बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। विवेक कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शपथ ग्रहण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समस्त विद्यार्थियों ने दहेज मुक्त भारत तथा नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विवेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शीतल एवं कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. सौरभ शर्मा अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन असि. प्रो. विश्वजीत सिंह ने किया। इस दौरान विश्वजीत सिंह, डॉ. शोभित रस्तौगी, प्रांशु कुमार, सजल अग्रवाल, गौरव कुमार, नेहा शर्मा, द्ययुती त्यागी एवं सभी प्राध्यापकों एवं प्रवक्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.