नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- द बंगाल फाइल्स जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पर क्या आप जानते हैं विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। उन्होंने विवेक को कहा था कि वो उनके रोल के लिए किसी और एक्ट्रेस को देख लें, लेकिन विवेक के मन में जो छवि थी वो उन्हें किसी और एक्ट्रेस में नजर नहीं आ रही थी। पल्लवी ने रोल से कर दिया था मना जूम से खास बातचीत में पल्लवी जोशी ने कहा कि जब उन्हें विवेक ने फिल्म में रोल के लिए उन्हें चुना तो वो बहुत टेंशन में थीं। पल्लवी जोशी फिल्म में मां भारती का किरदार निभाती नजर आएंगी। उन्हें लग रहा था कि ये बड़ी जिम्मेदारी है। इसी वजह से उन...