गिरडीह, अक्टूबर 9 -- गिरिडीह। भाकपा माओवादी के एरिया कमेटी सदस्य शिवलाल हेम्ब्रम एवं उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला के आत्मसमर्पण के बाद गिरिडीह पुलिस ने इन दोनों के इतिहास की जानकारी दी है। शिवा के खिलाफ 11 तो उर्मिला के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। इन दोनों के आत्मसमर्पण के पीछे कई वजह रही। इनमें से एक वजह संगठन में शिवलाल की पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला के साथ अत्याचार भी है। इससे शिवलाल व सरिता काफी आहत थे। शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा को कभी कुख्यात रहे नुनूचंद महतो ने वर्ष 2017 में संगठन में लाया था। इसके बाद से ही वह नुनूचंद के साथ रहने लगा। नुनूचंद ने ही उसे हथियार चलाना और व्यायाम सिखाता था। वर्ष 2017 से 2020 तक नुनूचंद महतो शिवा का कमांडर था। 2020 में नुनूचंद ने संगठन छोड़ दिया तो कृष्णा हांसदा इसका कमांडर बन गया। बाद में शिवा...